टी20 विश्व कप 2026- भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

News Hindi Samachar

संजू सैमसन की 97 रन की धमाकेदार पारी से भारत की शानदार जीत

अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत, 5 मार्च को होगा बड़ा मुकाबला

नई दिल्ली।  टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होगा।

कोलकाता में रविवार को खेले गए इस अहम मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए और भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर 199 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है और अब टीम की नजरें सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचने पर होंगी।

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को होलिका दहन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

होलिका दहन धर्म की अधर्म पर और भक्ति की अहंकार पर विजय का प्रतीक है- मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होलिका दहन धर्म की अधर्म पर और भक्ति की अहंकार पर […]
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को होलिका दहन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

You May Like