प्रेमिका के बच्चों को बंधक बनाकर काटी उंगलियां

News Hindi Samachar

काशीपुर: प्रेमी ही उसके लिए नासूर बन जाएगा अगर यह प्रेमिका को पता होता तो शायद वह कभी लिव इन में नहीं रहती। महिला के घर लिव इन में रह रहे युवक ने उसकी बेटी और बेटे को बंधक बनाकर उनकी अंगुलियां काट दीं।

लहूलुहान हालत में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया जा रहा है कि बच्चों से अनबन रहने के कारण वह उनसे नाराज रहता था।

आईटीआई थाना पुलिस ने बताया कि इलाके की एक महिला के पति की दो साल पहले मौत हो गई थी। मूलरूप से ठाकुरद्वारा निवासी एक युवक उसके घर में किराये पर रहता था। दो साल से दोनों लिव इन में रह रहे थे।

महिला के तीन बच्चे हैं। वे युवक के घर में रहने का विरोध करते थे। सोमवार दोपहर युवक ने दो बच्चों के हाथ बांध दिए और पीटने के बाद अंगुलियों को चाकू से लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने दोनों मासूमों को अस्पताल पहुंचाया और इलाज के बाद घर पर छोड़ दिया।

घटना के समय बच्चों की मां काशीपुर में काम करने गई हुई थी। पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो, जेजे एक्ट और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली में होगी16-17 जनवरी को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक यहां 16-17 जनवरी को होगी और इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के कार्यकाल में विस्तार को मंजूरी दी जा सकती है। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रमुख […]
दिल्ली में होगी16-17 जनवरी को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

You May Like