तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने राष्ट्रपति मुर्मू और उपराष्ट्रपति से की शिष्टाचार भेंट

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री की उनसे यह पहली मुलाकात थी। स्टालिन ने मुलाकात के बाद यहां संवादताताओं से कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से यह उनकी शिष्टाचार भेंट दी। स्टालिन ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को अपनी शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह परिस्थितियों के कारण मुर्मू और धनखड़ के शपथ ग्रहण समारोह में भाग नहीं ले सके थे। इससे पहले राष्ट्रपति सचिवालय ने मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।” स्टालिन ने इससे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने आज उप-राष्ट्रपति निवास में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। सांसद टी. आर. बालू भी साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय,हल्द्वानी और उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय देहरादून के मध्य करार

हल्द्वानी: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय,हल्द्वानी और उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय देहरादून के मध्य मंगलवार को एक एमओयू हस्ताक्षर किए गए। एमओयू दोनों विश्वविद्यालय के मध्य आयुर्वेदिक योग एवं पंचकर्म जैसे विषयों के अंतर्गत प्रमाण पत्र, डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित करने को लेकर किया गया। आयुर्वेद विश्वविद्यालय की ओर से मुक्त विश्वविद्यालय के इन […]
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय,हल्द्वानी और उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय देहरादून के मध्य करार

You May Like