तात्या टोपे का जीवन साहस और राष्ट्रभक्ति की मिसाल- मुख्यमंत्री धामी

News Hindi Samachar

1857 की क्रांति के महान नायक तात्या टोपे की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया याद 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1857 की क्रांति के महान नायक तात्या टोपे की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर शहीद तात्या टोपे का जीवन अदम्य साहस, असाधारण रणनीतिक कौशल और राष्ट्रभक्ति की अनुपम मिसाल है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद तात्या टोपे ने अंग्रेजी हुकूमत को कड़ी चुनौती दी और अपनी सैन्य सूझबूझ से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि तात्या टोपे का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

Next Post

टी20 विश्व कप 2026- भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया

भारत ने सुपर-आठ में मारी एंट्री, ग्रुप ए में शीर्ष पर कब्जा नई दिल्ली। टी20 विश्व कप में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर करारी जीत दर्ज करते हुए अपने दबदबे का ऐलान किया। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के इस अहम मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट […]
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया

You May Like