तरसेम सिंह हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार 

News Hindi Samachar

उधम सिंह नगर। बहुचर्चित डेरा नानकमत्ता गुरुद्वारा के प्रमुख तरसेम सिंह हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह को पुलिस हिरासत से फरार होने पर मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया गया । मुख्य आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है जबकि मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं । डीजीपी दीपम सेठ ने पूरे मामले की जानकारी ली है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि डेरा प्रमुख हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी को उधम सिंह नगर पुलिस की एक विशेष टीम ने पंजाब के तरण तारण जिले से गिरफ्तार कर लिया था ।बुधवार देर रात को पुलिस टीम उसे लेकर उधम सिंह नगर आ रही थी लेकिन काशीपुर क्षेत्र में पहुंचते ही टायर फटने के चलते कार पलट गई ।

इसी दौरान एक दरोगा का पिस्तौल छीन कर फरार हुए आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हुई ।गेहूं के खेत में छिपे मुख्य आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की तो मुख्य आरोपी पैरों में गोली लगने से घायल हो गया जबकि तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि सभी को काशीपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दे कि बहुचर्चित हत्याकांड के एक आरोपी को एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने मार गिराया था दूसरा आरोपी तब से ही फरार चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

दून मेडिकल कॉलेज के सभागार का किया लोकार्पण साढ़े तीन साल में 22 हजार से अधिक युवाओं को दी जा चुकी है सरकारी नौकरी- सीएम देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्रदेश में 1232 नये नर्सिंग […]
मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

You May Like