अल्मोड़ा में बारात के साथ आ रही कार खाई में गिरी, चार की मौत

News Hindi Samachar
देहरादून: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के भैंसियाछाना ब्लॉक में बारात में आ रही एक अल्टो कार शनिवार को खाई में गिर कर दुर्घटना का शिकार हो गयी। इसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस और आपदा की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। तहसीलदार कुलदीपक पांडेय ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि बागेश्वर के काफलिगैर क्षेत्र के मटेला से बारात कल पिथौरागढ़ के बेरीनाग गयी थी। आज सुबह वापसी के दौरान ऑल्टो कार अल्मोड़ा जिले में काफलीगैर रोड पर नौगांव-जमराड़ी बखरिया के बीच अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। इस हादसे में 3 पुरुष और एक महिला समेत कुल 4 लोगों की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कुछ देर बाद पुलिस-प्रशासन और आपदा की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में दूल्हा पक्ष के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। विस्तृत ब्यौरा की प्रतीक्षा है। कार काशीपुर नंबर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गीता जयंती की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को गीता जयंती की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने भगवतगीता का श्लोक साझा करते हुए ट्वीट किया भारतामृत सर्वस्वं विष्णोर्वक्त्राद्विनिः सृतम्। गीता गंगोदकं पीत्वा पुनर्जन्म न विद्यते।। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को गीता जयंती की अनंत शुभकामनाएं। श्रीमद्भगवद्गीता सदियों से […]
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गीता जयंती की शुभकामनाएं दीं

You May Like