सीएम ने पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को किया याद

News Hindi Samachar

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की दूधातोली स्थित समाधि पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित किए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि भराड़ीसैंण (गैरसैंण) प्रवास के दौरान आज पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की दूधातोली स्थित समाधि पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित किए गए। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने पहाड़ की पीड़ा को बखूबी समझा और दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की सोच के मुताबिक हमारी सरकार दूरस्थ क्षेत्रों को सड़कों से जोड़ रही है और पेयजल व स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर दूधातोली में सीएम ने पौधरोपण किया और जिलाधिकारी को भी पौधरोपण करवाने के निर्देश दिए.वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को पेशावर कांड के महानायक के रूप में याद किया जाता है। 23 अप्रैल 1930 को हवलदार मेजर चन्द्र सिंह गढ़वाली के नेतृत्व में रॉयल गढ़वाल राइफल्स के जवानों ने भारत की आजादी के लिये लड़ने वाले निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से मना कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड के 6 शहरों में दीपावली पर जलेंगे केवल ग्रीन पटाखे

प्रदूषण को लेकर एनजीटी हुआ सख्त केवल दो घंटे ही जलाए जा सकेंगे पटाखें उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर और हल्द्वानी के लिए गाइड लाइन जारी देहरादून। एनजीटी के निर्देशों के बाद उत्तराखंड में पटाखे जलाने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। […]
उत्तराखंड के 6 शहरों में दीपावली पर जलेंगे केवल ग्रीन पटाखे

You May Like