बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को होंगे बंद

News Hindi Samachar
देहरादून: श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 35 मिनट पर शीतकाल के लिए बन्द होंगें। कपाट बन्द किए जाने से पूर्व पंच पूजाओं के तहत 15 नवंबर से पूजाएं प्रारम्भ होंगीं। धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल के अनुसार 15 नवंबर को भगवान गणेश की पूजा के उपरांत कपाट बन्द होंगे। 16 नवंबर को आदिकेदारेश्वर मंदिर में अन्नकूट पूजा के बाद आदिकेदारेश्वर मंदिर के कपाट बन्द किए जाएंगे। 17 नवंबर को खडक पुस्तक का पूजन होगा। इस दिन से बदरीनाथ धाम मे वेद ऋचाओं का वाचन बन्द होगा। 18 नवंबर को अभिजीत मुहूर्त मे माता लक्ष्मी का आवाहन व पूजन होगा और 19 नवंबर को प्रातः अभिषेक के उपरांत भगवान बद्रीविशाल का पुष्प श्रृंगार होगा। अपराह्न मे नित्य पूजाएं सम्पन्न होने पर माता लक्ष्मी का गर्भ गृह मे प्रवेश होगा और अपराह्न 3 बजकर 35 मिनट पर भगवान बद्रीविशाल के कपाट शीतकाल के लिए बन्द किए जाएंगे। इधर, कपाट बन्द होने से पूर्व 6 माह से बदरीनाथ मे संचालित श्री बदरी-केदार मंदिर समिति का कार्यालय भी समिति के मुख्यालय जोशीमठ मे शिफ्ट हो जाएगा। समिति के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान के अनुसार समिति का कार्यालय 16 नवंबर को जोशीमठ पहुंचेगा। इसके लिए आदेश जारी कर दिये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा ने शहीद स्मारकों पर दीप जलाकर शहीदों किया नमन

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य स्थापना दिवस पर ‘एक दिया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश के शहीद स्मारक स्थलों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए। देहारादून करनपुर में शहीदों को नमन कार्यक्रमों के तहत पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने गोलीकांड में शहीद राजेश रावत के स्मारक […]
भाजपा ने शहीद स्मारकों पर दीप जलाकर शहीदों किया नमन

You May Like