2 मई को खुलेंगे तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट

News Hindi Samachar

मक्कूमठ से 30 अप्रैल को डोली करेगी प्रस्थान

देहरादून/रुद्रप्रयाग। पंच केदारों में एक तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ जी के कपाट खुलने की तिथि बैशाखी के पावन पर्व घोषित की गई। भगवान तुंगनाथ के कपाट 2 मई को देश विदेश के श्रद्धालुओं के लिये खोल दिये जायेगें।

बैसाखी के पावन पर्व पर मर्केटेश्वर मन्दिर मक्कूमठ में तुंगनाथ जी के तीर्थ पुरोहितों के द्वारा पंचाग गणना के उपारान्त ग्रीष्म काल के लिये तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित की। कार्यक्रम के अनुसार भगवान जी की चल विग्रह उत्सव डोली 30 अप्रैल 2025 को मर्केटेश्वर मन्दिर प्रांगण से भूतनाथ मन्दिर मक्कू मैं रात्रि विश्राम करेगी। इस अवसर पर पुणखी नामक स्थान पर सभी गाँव वासियों के द्वारा भगवान जी के लिये भोग बनाया जाता हैं जिसमें पूरी,पकोड़ी,लाल चावलों का भात, चौंसा आदि बनाया जाता हैं। इस दिन मेला भी लगता हैं।

1मई को डोली चोपता रात्रि विश्राम के लिये रवाना होगी, 2 मई को बाबा के कपाट सभी भक्तों के लिये शुभ मुहूर्त में लग्नानुशार वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा तुंगनाथ के कपाट खोले जायेंगे। ग्रीष्म काल मे 6 माह तक बाबा की पूजा अर्चना यही पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साउथ सुपरस्टार नानी की आगामी फिल्म 'हिट 3' का ट्रेलर हुआ रिलीज, पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आये अभिनेता 

साउथ सुपरस्टार नानी की आगामी फिल्म ‘हिट 3’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। एक्शन और मारधाड़ से भरपूर इस ट्रेलर में नानी पुलिस अधिकारी के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर रिलीज पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया लगातार शेयर कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर कुल […]
साउथ सुपरस्टार नानी की आगामी फिल्म ‘हिट 3’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आये अभिनेता 

You May Like