शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

News Hindi Samachar
देहरादून: उत्तराखंड स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट गुरुवार को शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। इससे एक दिन पूर्व बुधवार को मां गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो गए थे। आज मां यमुना के कपाट भी 12 बजे बंद हो गये। इसके बाद भैया दूज पर गंगा और यमुना अपने-अपने मायके में विराज हो जाएंगी। आज सुबह बाबा केदारनाथ के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद हुए हैं। आज भैयादूज के पावन पर्व पर यमुनोत्री स्थित मां यमुना धाम के कपाट बंद हो गए। यहां से सोमेश्वर देवता की डोली के साथ यमुना की भोग मूर्ति खरशाली लायी जाएगी, जहां भैया दूज के पर्व पर यमुना की मूर्ति मंदिर में विराजेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

असमिया फिल्म जगत के पितामह निपोन गोस्वामी का निधन

नई दिल्ली: असमिया फिल्म जगत के पितामह और दिग्गज अभिनेता निपोन गोस्वामी का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। 75 वर्षीय गोस्वामी ने गुवाहाटी नेमकेयर अस्पताल में आज सुबह 9.15 बजे अंतिम सांस ली। वह स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के कारण पिछले कुछ दिनों से नेमकेयर अस्पताल में उपचाराधीन थे। निपोन […]
असमिया फिल्म जगत के पितामह निपोन गोस्वामी का निधन

You May Like