राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास

राजभवन ने खेल विश्वविद्यालय एक्ट को किया अधिसूचित

देहरादून। प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय के बनने का रास्ता साफ हो गया है। खेल विश्वविद्यालय एक्ट को बुधवार को राज्यपाल ने अधिसूचित कर दिया है। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस बाबत राज भवन ने पत्र जारी कर दिया है। खेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है ताकि राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर है क्योंकि प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय बनने के बाद खिलाड़ियों के विकास और पढ़ाई के लिए बड़ा मंच उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के गौलापार में इस विश्वविद्यालय की नींव रखी जाएगी और इसे जल्द से जल्द शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। खेल मंत्री ने बताया कि विश्वविद्यालय के लिए जरूरी सभी मानको को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा, दिये अहम निर्देश

प्रदेश में क्वालिटी टूरिज्म बढ़ाने हेतु साहसिक पर्यटन व ट्रैकिंग को बढ़ावा देने के निर्देश देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली, […]
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा, दिये अहम निर्देश

You May Like