गढ़वाली की शौर्य गाथा स्मृतियों में जीवंत रहेगी: मुख्यमंत्री धामी

News Hindi Samachar

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड वीरभूमि भी है। इसका प्रमाण वीरचंद्र सिंह गढ़वाली जैसे महानायक है जिन्हें सदियों तक उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के लिए याद किया जाएगा।

पेशावर कांड के महानायक वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए यह विचार मुख्यमंत्री ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जिन महापुरुषों ने अंग्रेजों को भी अपनी क्षमता का कायल बना लिया था हम आज ऐसे ही महानायक चंद्र सिंह गढ़वाली को याद कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे साहस एवं वीरता की प्रतिमूर्ति एवं महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी थे। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की शौर्य गाथा सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रक्तदान अमृत महोत्सव में उत्तराखंड को मिला दूसरा सम्मान

देहरादून: देशभर में आयोजित रक्तदान अमृत महोत्सव में उत्तराखंड को रक्तदाता कलेक्शन में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर दिल्ली में एम्स सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की ओर से उत्तराखंड के प्रभारी सचिव स्वास्थ्य एवं […]
रक्तदान अमृत महोत्सव में उत्तराखंड को मिला दूसरा सम्मान

You May Like