प्रदेश के अति व्यस्त बाजारों का सरकार करेगी कायाकल्प, ये होगा फायदा

News Hindi Samachar

बन रही रि-डेवलपमेंट नीति

देहरादून उत्तराखंड के अति व्यस्त बाजारों का सरकार कायाकल्प करेगी। इसके लिए रि-डेवलपमेंट नीति बन रही है। जल्द ही नीति कैबिनेट में जाएगी, जिसके बाद पीपीपी मोड में बाजारों का पुनर्विकास होगा। देहरादून समेत प्रदेश के कई शहरों में ऐसे बाजार हैं, जो बहुत पुराने हैं। यहां की सड़कें संकीर्ण हैं। वाहन भीतर ले जाने की मनाही है। पार्किंग की जगह नहीं है। कई बाजारों से दूरी पर वाहन पार्क करने के बाद पैदल जाना पड़ता है। इन बाजारों को अब नए सिरे से तैयार किया जाएगा। बाजारों को निजी सहभागिता से तैयार किया जाएगा। जहां एक या दो मंजिला दुकानें हैं, उनकी जगह पार्किंग के साथ कांप्लेक्स निर्माण किए जाएंगे। बाजारों की खूबसूरती बनेगी और लोगों के लिए यहां शॉपिंग आरामदायक बन जाएगी।

ये होगा फायदा
-बाजारों में भीड़ नियंत्रण आसान होगा। व्यापारियों को भी बेहतर स्पेस मिल सकेगा।
-वाहनों की पार्किंग की सुविधा मिलेगी। सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ेगी।
-ग्राहक और व्यापारियों को बाजारों में मूलभूत व अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
-कई बाजारों में शौचालय जैसी सुविधा भी नहीं है, जो नए बाजारों में मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेरिस पैरालंपिक 2024- भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, अब तक 20 पदक किये अपने नाम 

नई दिल्ली।  पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा जारी है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की वजह से भारत ने पेरिस में नया कीर्तिमान बनाया है। पेरिस में भारत ने टोक्यो पैरालंपिक के पदकों का रिकॉर्ड तोड़कर नया मानदंड स्थापित किया है। भारत ने टोक्यो में 19 पदक जीते […]
पेरिस पैरालंपिक 2024- भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, अब तक 20 पदक किये अपने नाम 

You May Like