राष्ट्रीय राजधानी में 20 फरवरी को होगा नई सरकार का शपथग्रहण

News Hindi Samachar

सीएम पद के लिए अब भी सस्पेंस जारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुधवार को होगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद पार्टी नेता उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश करेंगे और 20 फरवरी को रामलीला मैदान में नई सरकार का शपथग्रहण होगा। सीएम पद के लिए अब भी सस्पेंस जारी है। सरकार की कमान किसके हाथ होगी, इसका खुलासा मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की तर्ज पर विधायक दल की बैठक में ही होगा।

नई सरकार के गठन की तैयारी पूरी कर ली गई है। शपथग्रहण की तारीख और जगह से लेकर मेहमानों की सूची को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। शपथ समारोह में 20 हजार लोगों को जुटाने की योजना बनाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकारी स्कूलों में व्यवस्था ऐसी हो कि बच्चे कॉम्प्लेक्स फील न करें- डीएम

बच्चों को स्कूल में सुरक्षित वातावरण देना प्रशासन की जिम्मेदारी परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन-पुलिस सजग डीएम के प्रोजेक्ट ‘उत्कर्ष’ से प्रभावित होकर दून पुलिस लेगी एक सरकारी स्कूल को गोद- एसएसपी देहरादून। उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा 2025, विद्यालयों में आपदा प्रबंधन क्षमता संवर्द्धन और ‘‘प्रोजेक्ट […]
सरकारी स्कूलों में व्यवस्था ऐसी हो कि बच्चे कॉम्प्लेक्स फील न करें- डीएम

You May Like