उत्तराखंड के खिलाड़ी आज विश्व पटल पर प्रदेश और देश का नाम कर रहे हैं रोशन : मुख्यमंत्री धामी

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ी आज विश्व पटल पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। हमारे खिलाड़ी अपने संकल्प, इच्छा शक्ति और परिश्रम के बल पर अच्छा मुकाम हासिल कर अपने सपनों को पूरा करते हैं। गुरुवार को बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन, परेड ग्राउंड, देहरादून में उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित उत्तराखंड राज्य सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता 21 अगस्त 2022 तक चलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं बैडमिंटन खेल, खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने मौजूद सभी खिलाड़ियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे खेल की विभिन्न विधाओं में सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश के खिलाड़ी अपने संकल्प, इच्छा शक्ति और परिश्रम, संघर्ष व मेहनत के बलबूते पर अपने सपनों को पूरा करते हैं। खिलाड़ी की सफलता से क्षेत्रवासियों, राज्यवासियों और देश की भावनाएं जुड़ती हैं। हजारों लोगों का आशीर्वाद उनके साथ होता है। एक खिलाड़ी की सफलता से अन्य खिलाड़ी भी प्रोत्साहित होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र में आज भारत लीडर के रूप में आगे बढ़ रहा है। नए भारत का निर्माण हो रहा है। हम अमृत काल में प्रवेश कर गए हैं। इस अमृत काल में भारत एवं राज्य प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़े इसके लिए हम सभी ने अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए राष्ट्र के प्रति योगदान देना है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई गई है। इसमें कई प्रावधान किए गए हैं, जिससे हमारे नौजवान खेल के क्षेत्र में नई बुलंदियां हासिल करें। इस दौरान यूएसबी अध्यक्ष अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी,डीके सेन हरीश जोशी, राकेश डोभाल, चेतन गुरुंग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर सीबीआई का छापा

नई दिल्ली: सीबीआई ने शुक्रवार सुबह दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर दबिश दी है। सीबीआई की टीम ने उनके करीब 20 ठिकानों पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि ये छापे दिल्ली में हुए कथित एक्साइज घोटाले के आरोपों के संदर्भ […]
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर सीबीआई का छापा

You May Like