धनुष की आगामी फिल्म “कुबेरा” की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म 

News Hindi Samachar

धनुष की अगली ऑन-स्क्रीन उपस्थिति कुबेरा में होगी, जिसे शेखर कम्मुला निर्देशित कर रहे हैं। घनुष के अलावा टॉलीवुड किंग नागार्जुन भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। अब तक जारी किए गए पोस्टर और पहली झलक ने दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है।

कब रिलीज होगी कुबेरा
धनुष के प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब रिलीज डेट के आने के बाद धनुष और नागार्जुन के प्रशंसकों का इंतजार बस कुछ ही महिनों का बचा है। ताजा जानकारी के अनुसार, कुबेरा 20 जून, 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी। कुबेर धारावी की पृष्ठभूमि पर आधारित है और यह एक व्यक्ति के गरीबी से अमीरी तक के विकास की कहानी दर्शाती है।

एक्स अकाउंट पर दी रिलीज डेट की जानकारी
फिल्म कुबेरा की टीम ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए फिल्म का एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें धनुष और नागार्जुन एक-दूसरे को घूरते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस पोस्टर के साथ लिखा है, “शक्ति की कहानी, धन के लिए लड़ाई, भाग्य का खेल। शेखर कम्मुला कुबेर 20 जून, 2025 से एक आकर्षक अनुभव देने के लिए तैयार है।”

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंचायत में मुस्तादी से कार्य करें नवनियुक्त अधिकारी- महाराज

बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहा पंचायतों का सशक्तिकरण देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के 126 पदों पर चयन के उपरांत गुरुवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के […]
पंचायत में मुस्तादी से कार्य करें नवनियुक्त अधिकारी- महाराज

You May Like