दिवाली पर उठेगा कुबेर की रिलीज डेट से पर्दा, निर्माताओं ने खास एलान के लिए तैयार किया प्रोमो वीडियो

News Hindi Samachar

साउथ सुपरस्टार धनुष और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों कुबेर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित कुबेर धनुष और सुपरस्टार नागार्जुन के बीच पहला सहयोग है। फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य नायिका की भूमिका में हैं। वहीं अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जो इसकी रिलीज डेट को लेकर है।

फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है और फिल्म मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म को लेकर ताजा खबर यह है कि कुबेर की रिलीज की तारीख की घोषणा अगले सप्ताहांत, दिवाली 2024 पर की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माताओं ने घोषणा के लिए एक खास प्रोमो तैयार किया है।

फिल्म में धनुष के किरदार की बात करें तो कुबेर में धनुष एक ऐसे किरदार को निभा रहे हैं, जो एक बेघर व्यक्ति के रूप में शुरू होता है, लेकिन अंतत: एक शक्तिशाली माफिया सरगना बन जाता है। रश्मिका और धनुष के साथ फिल्म में अक्किनेनी नागार्जुन, संदीप किशन,  जिम सर्भ और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में नागार्जुन एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा सकते हैं।

सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव द्वारा निर्मित कुबेर में संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी निकेथ बोम्मी ने की है। प्रोडक्शन डिजाइनर रामकृष्ण सब्बानी और मोनिका निगोत्रे तकनीकी दल का हिस्सा हैं। इस फिल्म के जरिए निर्देशक शेखर कम्मुला और धनुष पहली बार साथ काम कर रहे हैं। कुबेर शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित एक बहुभाषी फिल्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

सर्विलांस, तकनीकी व वित्तीय विशेषज्ञों की टीम गठित होगी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सतर्कता अधिष्ठान निदेशालय द्वारा ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ पर आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि सतर्कता विभाग की कार्यप्रणाली को और […]
सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

You May Like