इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की गिरी छत, कई कारें दबी, छह लोग घायल 

News Hindi Samachar

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से सभी उड़ानों को किया निलंबित

जांच के बाद ही कल से शुरू किया जाएगा टर्मिनल 1 – नागरिक उड्डयन मंत्री

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर बारिश की वजह से छत गिरने से वहां मौजूद कई कारें दब गईं। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स की मौत हो गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची है। रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है और चेक-इन काउंटर बंद कर दिए गए हैं।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा पूरी तरीके से जांच के बाद ही कल से टर्मिनल वन को शुरू किया जाएगा। सरकार की तरफ से मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं, घायलों को तीन लाख रुपये मदद देने की घोषणा की गई है। नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ, वो 2009 में बना था।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिरने से छह लोग घायल हो गए। मलबा कई कारों और टैक्सियों के ऊपर गिरा। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि छत की शीट के अलावा, सपोर्ट बीम भी ढह गई, जिससे टर्मिनल के पिक-अप और ड्रॉप क्षेत्र में खड़ी कारों को नुकसान पहुंचा। क्षतिग्रस्त वाहनों में कोई और न फंसा हो, ये सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि छह में से एक को कार से बचाया गया, जिस पर लोहे की बीम गिरी थी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे डीएफएस को घटना के बारे में कॉल मिलने के बाद तीन दमकल गाड़ियों को हवाईअड्डे पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप पार्टी का प्रदर्शन, लगे ‘तानाशाही नहीं चलेगी' के नारे 

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी गलत- आप सांसद  सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के मुद्दे पर राज्यसभा में भी करेंगे प्रदर्शन नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के लोकसभा व राज्यसभा सांसदों ने संसद परिसर में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे इन सांसदों का कहना था कि […]
सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप पार्टी का प्रदर्शन, लगे ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे 

You May Like