मुख्यमंत्री से चयनित छात्रों ने की भेंट, धामी बोले-छात्रों को नहीं होने देंगे निराश

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से स्नातक स्तरीय परीक्षा में चयनित कुछ अभ्यर्थियों ने मंगलवार को भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने पूरी ईमानदारी और अपनी मेहनत से परीक्षा पास की है, उन्हें निराश नहीं होने दिया जाएगा। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में जहां भी गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हो रही है, वहां हमने सख्त जांच के आदेश दिये हैं। कुछ मामले एसटीएफ को दिये गये हैं व कुछ पर विजिलेंस को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रवीन्द्र जुगरान भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिरंगे में लिपटा आया जवान का पार्थिव शवए क्षेत्र में शोक की लहर

देहरादून: वीरभूमि के लिए भारतीय सेना में ड्यूटी पर तैनात जवान धर्मेंद्र गंगवार का पार्थिव शरीर उनके घर लालकुंआ पहुंचा है। जवान के आक्समिक निधन से जहां लालकुंआ में शोक की लहर है। तो वहीं जैसे ही जवान का शव उनके घर पहुंचा है तो परिवार में कोहराम मच गया। […]
तिरंगे में लिपटा आया जवान का पार्थिव शवए क्षेत्र में शोक की लहर

You May Like