स्पीकर ने व्यापार मंडल कोटद्वार के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

कोटद्वार की पार्किंग व्यवस्था सुधारने पर बल दिया

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की कोटद्वार नगर इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर प्रतिभाग किया। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया । इस मौके पर कोटद्वार के शहीद इंदर सिंह रावत और पाबौ के भूपेंद्र सिंह नेगी के प्रति शोक संवेदना व्यक्ति की। विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। और कर्तव्य निर्वाहन की अपेक्षा के साथ ही शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि युवा प्रतिनिधि मंडल चुने जाने के नाते उन्हें व्यापारिक हितों को देखते हुये सामूहिक विचार के साथ जुड़ कर कार्य करना होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल से चार धाम यात्रा शुरू करने की पहल के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द कोटद्वार में होटल, पार्किंग व अन्य सुविधा उपलब्ध करानी है जिस से हम ज्यादा से ज्यादा पर्यटन को कोटद्वार के लिए आमंत्रित कर सके। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष प्रवीण भाटिया (भंजू ), महामंत्री नवीन गोयल, कोषाध्यक्ष सुबोध रहे।

इस अवसर पर लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत , अध्यक्ष गौ सेवा आयोग राजेंद्र अंथवाल , प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष विवेक अग्रवाल जिला महामंत्री लाजपत राय, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला , जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत , सुमन कोटनाला , अनीता आर्य, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय न्याय व्यवस्था में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों का किया औपचारिक शुभारंभ

नए कानून न्याय की अवधारणा को करेंगे मजबूत – मुख्यमंत्री अनुशासन, निष्पक्षता और न्याय हमारे देश की पुरानी परंपरा देश को नई दिशा दिखाने का कार्य करेंगे नए कानून- सीएम धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय न्याय व्यवस्था में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों का राज्य में […]
मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय न्याय व्यवस्था में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों का किया औपचारिक शुभारंभ

You May Like