ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर तीन गुना होगी विकास की रफ्तार

News Hindi Samachar

सीएम धामी ने बनबसा में रोड-शो कर मांगा समर्थन

भारी ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा, चंपावत नगर पंचायत से भाजपा की अध्यक्ष पद प्रत्याशी रेखा देवी एवं अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में रोड-शो कर वोट की अपील की। रोड-शो के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बनबसा के नगर निकाय में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद क्षेत्रीय विकास में तेजी आएगी। यहां पर विकास के जो काम अधर में लटके हैं, उन्हें तेजी से पूरा कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस के पास क्षेत्रीय विकास का कोई विजन नहीं है। यदि ये लोग सत्ता में आ गए तो भ्रष्टाचार को बढ़ावा देंगे। उनके पास विकास के नाम पर सिर्फ यही बहाना होगा कि उनकी केंद्र और राज्य में सरकार नहीं है, जिस कारण वह क्षेत्र का विकास नहीं करा सकते। उन्होंने जनता से आगामी 23 जनवरी को भाजपा को प्रचंड मतों से जिताने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्थानीय युवाओं को रोजगार देगी छप्पन करोड की सतपुली झील- महाराज

सतपुली नगर पंचायत की चुनावी सभा ट्रिपल इंजन पर जोर सतपुली। भाजपा की सरकार में सतपुली नगर पंचायत का चहुंमुखी विकास हो रहा है। बहुप्रतीक्षित सतपुली झील निर्माण हेतु नाबर्ड से 56,34,9700 (छप्पन करोड चौतीस हजार सत्तानबे हजार) रुपये स्वीकृत हुए हैं। सतपुली झील निर्माण के बाद एक और जहां […]
स्थानीय युवाओं को रोजगार देगी छप्पन करोड की सतपुली झील- महाराज

You May Like