दौलाघट में बनेगा प्रदेश का पहला कान्हावन- रेखा आर्या

News Hindi Samachar

स्वच्छंद घूमने वाली गायों के लिए बनेगा आश्रय स्थल

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया शिलान्यास

अल्मोड़ा/दौलाघट। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के दौलाघट में प्रदेश के पहले कान्हावन का शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री एवं सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही।

उन्होंने कहा कि यह कान्हावन योजना क्षेत्र की स्वच्छंद घूमने वाली गौमाताओं को आवास, पोषण तथा सुरक्षा प्रदान करेगी। इसके साथ-साथ बायोगैस संयंत्र और गोमूत्र व गोबर से बनने वाले उत्पादों के जरिये स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो पशु आमतौर पर फसलों के लिए हानिकारक माने जाते थे, वे गौमाताएं भविष्य में रोजगार का नया माध्यम बनेंगी।

रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश की पहली कान्हावन योजना का शुभारंभ उनके विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर से होना गौरव की बात है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण आजीविका के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगी।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी, ग्राम प्रधान रमणा सोनी पांडे, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, गोपाल खोलिया, एनडी जोशी, ललित तिवारी, भुवन चंद्र पांडे, नवीन चंद्र, हरीश रौतेला, गणेश पांडे, विजय बिष्ट, महेंद्र लाल, मुकुल पांडे, ख्याली पांडे, संतोष जोशी, मुकेश जोशी, हरीश उपाध्याय, महेश डांगी, भरत भूषण उपस्थित रहे।

Next Post

जस्टिस सूर्यकांत बने देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

9 फरवरी 2027 तक रहेगी जस्टिस सूर्यकांत की कार्यकाल अवधि नई दिल्ली। हरियाणा के हिसार जिले के पेटवाड़ गांव में साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से उठकर अपने सपनों को मुकाम तक पहुंचाने वाले जस्टिस सूर्यकांत ने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस […]
जस्टिस सूर्यकांत बने देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

You May Like