घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

News Hindi Samachar
हल्द्वानी: टीपीनगर में चोरों ने एक बंद घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण एवं नगदी चोरी कर ली। किशनपुर घुड़दौड़ मां हाट कॉलोनी निवासी मुकुल साह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह नए साल का जश्न मनाने के लिए एक जनवरी को परिवार के साथ लखनऊ गये थे। बुधवार को जब वह घर लौटे तो उन्होंने दरवाजे का ताला टूटा देखा। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। आसपास के लोगों से पूछा तो कोई जानकारी नहीं मिली। मुकुल ने बताया कि चोर अलमारी से सोने का हार, कान के दो झुमके, दो कड़े, दो टॉप्स, पांच सोने की अंगूठियां, एक नाक की फुली, चांदी की पायल और बर्तन सहित डेढ़ लाख रुपये ले गये। उन्होंने पुलिस से जल्दी चोरों को गिरफ्तार करने व चोरी हुए सामान को बरामद करने की मांग की है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डहरिया क्षेत्र में चोरों ने एक हार्डवेयर की दुकान की छत काटकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। धान मिल के पास देवी दत्त सनवाल की मां बाराही हार्डवेयर स्टोर नाम की दुकान है। देवी दत्त ने बताया कि गुरुवार की रात वह दुकान बंद करके घर चले गये थे। सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो कटी छत देखकर वह परेशान हो उठे। उनके गल्ले में रखे करीब 82 हजार रुपये गायब मिले। चोर दुकान से फिटिंग और अन्य कीमती सामान भी ले गये। दुकानदार की शिकायत पर टीपीनगर चौकी प्रभारी पंकज जोशी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर चोरों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेरिका में डेमोक्रेटिक अधिकारियों के घरों और दफ्तरों पर फायरिंग

ह्यूस्टन: दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य के सबसे बड़े शहर अल्बुकर्क में एक महीने में पांच स्थानीय डेमोक्रेटिक निर्वाचित अधिकारियों के घरों या कार्यालयों को पर फायरिंग की गई। अल्बुकर्क के मेयर टिम केलर ने अल्बुकर्क पुलिस विभाग के फेसबुक लाइवस्ट्रीम के माध्यम से एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, […]
अमेरिका में डेमोक्रेटिक अधिकारियों के घरों और दफ्तरों पर फायरिंग

You May Like