गर्मियों में आ रहा खूब बदबूदार पसीना, इससे बचने के लिए करें ये खास उपाय, जल्द मिलेगा आराम

News Hindi Samachar

गर्मियां आते ही पसीने की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में कुछ लोगों का पसीना बदबूदार होता है, जिससे वह लोगों के पास जाने और उनसे बात करने से कतराते हैं। अक्सर पसीना आने के कई कारण होते हैं जैसे अधिक गर्मी, मेहनत करना, भागा दौड़ी वाला काम, कडक़ धूप में चलना, खराब खानपान की वजह से भी ऐसा होता है. पसीना आने से इंसान का चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है और वह किसी से भी ठीक से बात नहीं करता है। हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे उपाय के बारे में जिनको कर आप बदबूदार पसीने से छुटकारा पा सकते हैं।

अपनाएं ये टिप्स
पसीना आना एक आम समस्या है, जो हर किसी में देखी जाती है. लेकिन जब पसीना बदबू पहुंचने लगे तो शर्मिंदगी महसूस होती है। आईए जानते हैं कुछ खास ट्रिक के बारे में जिनकी मदद से आप पसीने की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।

  1. सबसे पहले गर्मियों में आपको दिन में कम से कम दो बार नहाना होगा, नियमित रूप से शेविंग करनी चाहिए।
  2. तनाव ज्यादा करने से भी पसीने की बदबू बढ़ जाती है।
  3. बदबू से बचने के लिए आपको  पानी अधिक मात्रा में पीना चाहिए।
  4. नहाने के पानी में नींबू का रस मिलाकर उसमें बेकिंग सोडा एलोवेरा जूस और चंदन भी मिलाएं।

इस ट्रिक को अपनाकर आप पसीने की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। कई बार दवाई गोली का ज्यादा सेवन करने से भी पसीने की बदबू आती है। इससे बचाव के लिए अगर आप दिन में कम से कम दो बार नहाते हैं, तो आपके शरीर से सारे बैक्टीरिया और अशुद्धता साफ होती है। इसके अलावा स्वस्थ और संतुलित आहार खाएं, साफ सफाई का ध्यान रखें, कपड़ों को रोजाना धोए, साथ ही पानी का सेवन अधिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरकी पैड़ी पहुंचकर की पूजा- अर्चना

प्रदेश की सुख- समृद्धि की भी कामना की  हरिद्वार। लोकसभा चुनाव में हरिद्वार सीट से प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज हरकी पैड़ी पर पूजा- अर्चना करने पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की। साथ ही मां गंगा का आशीर्वाद भी लिया। पूर्व सीएम अपने परिवार […]
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरकी पैड़ी पहुंचकर की पूजा- अर्चना

You May Like