देश में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा नदी के तटों पर आस्था का सैलाब

News Hindi Samachar

देहरादून: देशभर में आज कार्तिक पूर्णिमा पर नदी स्नान करने के लिए तटों पर सुबह से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। गंगा नदी के तटों पर सबसे ज्यादा भीड़ है। उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा नदी में स्नान के लिए लोगों का सैलाब उमड़ा है। हर की पैड़ी पर तड़के से लोगों का तांता लगा हुआ है।

ओडिशा में कार्तिक पूर्णिमा पर नाव उत्सव शुरू हो गया है। तैयार की गई छोटी- छोटी नावों को नदियों में तैराया जा रहा है। इस त्योहार को ओडिशा के समुद्री गौरव के रूप में याद में किया जाता है।

उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर में भी लोग गढ़ गंगा नदी में डुबकी लगा रहे हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान महाकाल की पहली बारात निकाली गई है। वाराणसी में भी गंगा के तटों पर डुबकी लगाने के लिए लोग पहुंचे हैं।

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नाना का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी में डुबकी लगाने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को दी बधाई

देहरादून: देश में आज श्री गुरुनानक देव की जयंती मनाई जा रही है। भारत की समृद्ध संत परंपरा के प्रतीक, सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।   उन्होंने ट्विटर लिखा आपके […]
मुख्यमंत्री धामी ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को दी बधाई

You May Like