अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ में इस अभिनेत्री की एंट्री कंमर्फ, सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी जानकारी 

News Hindi Samachar

प्रियदर्शन के निर्देशन में अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी, भूत बंगला में बॉलीवुड अभिनेत्री की एंट्री कंमर्फ हो चुकी है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। ड्यून: प्रोफेसी में जबर्दस्त अभिनय के बाद आखिरकार, तब्बू ने खुलासा किया है कि वह आगे क्या करने की योजना बना रही हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी, भूत बंगला में वह अगली बार नजर आएंगी। इसका खुलासा खुद तब्बू ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया। तब्बू ने इंस्टाग्राम पर घोषणा करते हुए एक क्लैपरबोर्ड की तस्वीर शेयर की, जिस पर लिखा था भूत बांग्ला।

उनके इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ” हम यहां बंद हैं।” तब्बू की इस पोस्ट के बाद उनके प्रशंसक बेहद खुश हैं कि भूल भूलैया 2 के बाद अब वह तब्बू को फिल्म भूल बंगला में हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का लगाते देख पाएंगे। 2000 की फिल्म हेरा फेरी में अक्षय और तप्पू साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन भी प्रियदर्शन ने ही किया था। कुछ समय से ऐसी अफवाहें चल रही थीं कि तब्बू भी इस ड्रामा में शामिल होंगी, लेकिन प्रशंसक आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार, तब्बू की इंस्टाग्राम पोस्ट ने खुलासा कर ही दिया है कि वह भूत बंगला का हिस्सा हैं और इस हॉरर कॉमेडी में वह एक अहम भूमिका निभाने वाली हैं। 2026 में आने वाली फिल्म भूत बांग्ला में अक्षय कुमार और तब्बू के अलावा परेश रावल, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और असरानी जैसे कई बेहतरीन कलाकार नजर आ सकते हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्रों को रुपये ऑनलाइन डॉलर में बदलने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार 

देहरादून। प्रदेश में लगातार ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते ही नजर आ रहे है, लेकिन इस बीच पुलिस द्वारा भी ठगों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। हाल ही में पुलिस ने विदेश में रह रहे भारतीय छात्रों को ठगने वाले साइबर ठगों के गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार […]
छात्रों को रुपये ऑनलाइन डॉलर में बदलने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार 

You May Like