60 लाख की स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

News Hindi Samachar

हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम ने तीन पेशेवर अपराधियों को स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के पास से स्मैक बरामद की है। जिसकी कीमत 60 लाख रुपये बतायी जा रही है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस उपाधीक्षक निहारिका सिंह ने बताया कि रानीपुर पुलिस व एसओजी की टीम ने तीन आरोपितों को नशे के खिलाफ चालाए जा रहे अभियान के तहत गिरफ्तार किया है। बताया कि आरोपितों के पास से 110 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपित बरेली से स्मैक लाकर यहां बेचते थे। आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी है। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम अमित बंसल पुत्र राकेश बंसल, दीपक बंसल पुत्र जय प्रकाश निवासी गण नई मंडी मुजफ्फरनगर यूपी, राजा ऊर्फ इरफान पुत्र अशरफ निवासी दादूपुर गोविन्दपुर रानीपुर हरिद्वार बताया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गांधी के विचारों में आज की कई चुनौतियों का समाधान: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि गांधीवादी मूल्य आज बहुत प्रासंगिक होते जा रहे हैं। चाहे संघर्षों को समाप्त करना हो या फिर जलवायु संकट हो, गांधीजी के विचारों में आज की कई चुनौतियों का समाधान है। प्रधानमंत्री ने आज राज्यपाल एन रवि और मुख्यमंत्री एमके […]
गांधी के विचारों में आज की कई चुनौतियों का समाधान:  प्रधानमंत्री मोदी

You May Like