वायनाड में हुए भूस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्यों का आज पांचवां दिन, मृतकों का आंकड़ा 300 पार 

News Hindi Samachar

अस्थायी पुल का निर्माण कर रही सेना 

केरल। वायनाड में हुए भूस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्यों का आज पांचवां दिन है। अब तक मृतकों का आंकड़ा 308 हो चुका है। अभी भी शवों की तलाश जारी है। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल विकास राणा ने बताया कि आज भी कल की ही तरह विभिन्न जोन्स के लिए अलग-अलग टीमें बनाई जाएंगी। टीमों के साथ वैज्ञानिक और स्निफर डॉग्स भी मौजूद रहेंगे। सेना के अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं।

सेना पुंचिरिमत्तम इलाके में एक अस्थायी पुल का निर्माण कर रही है ताकि उससे मशीनों को गुजारकर भूस्खलन प्रभावित इलाकों में ले जाया जा सके और वहां तलाशी अभियान चलाया जा सके। वायुसेना द्वारा प्रभावित इलाकों हवाई सर्वे किया जा रहा है। चूरालमाला इलाके में राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। स्निफर डॉग्स की मदद से शवों की तलाश की जा रही है। भारतीय सेना के जवान खोज और बचाव अभियान को सुविधाजनक बनाने के लिए पंचिरिमट्टम इलाके में मशीनरी को गुजारने के लिए एक अस्थायी पुल का निर्माण कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निराश्रित गोवंशीय पशुओं को गोद लेने वालों को मानदेय देगी धामी सरकार

गोवंशीय पशुओं की अनिवार्य ईयरटैंगिग, पशुमालिकों की ट्रैकिंग होगी राज्य में कुल पंजीकृत 60 गोसदन, 14000 शरणागत गोवंशीय पशु व 20687 निराश्रित पशु गोसदनों के निर्माण में जनपद टिहरी में सबसे बेहतरीन कार्य राज्य की सड़कों पर एक भी निराश्रित पशु न दिखे इसके लिए प्रशासन व आमजन को मिलजुल […]
निराश्रित गोवंशीय पशुओं को गोद लेने वालों को मानदेय देगी धामी सरकार

You May Like