आज भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

News Hindi Samachar

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के परिसर में आयोजित होने वाले समारोह में 2022-24 सत्र के 99 भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थी और मित्र देश भूटान के दो भी प्रशिक्षु अधिकारी पासआउट होंगे।

राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के चलते मंगलवार को जिलाधिकारी सोनिका ने एफआरआई परिसर का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। वर्तमान बैच से सबसे अधिक 15 अधिकारी मध्य प्रदेश राज्य को मिलने जा रहे हैं, जबकि उत्तराखंड को तीन अधिकारियों की सेवाएं मिलेंगी। 1926 से यह संस्थान पहले इंडियन फॉरेस्ट कॉलेज और अब राष्ट्रीय वन अकादमी के रूप में देश की सेवा कर रहा है। स्वतंत्र भारत के सभी भारतीय वन सेवा अधिकारियों और 14 मित्र राष्ट्रों के 365 वन अधिकारियों ने अब तक इस संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पांव में पाउडर लगाकर सॉक्स पहनने से क्या पैरों को मिलता है आराम?

गर्मियों के दिनों में लोगों को पांव में मोजे पहनने से काफी दिक्कत होती हैं. कई लोग पैरों में फुंसियां, जलन जैसी चीजों से परेशान रहते हैं। गर्मी के मौसम में अधिकतर लोग सॉक्स पहनने से कतराते हैं। लेकिन ऑफिस या किसी काम से बाहर जाते वक्त सॉक्स पहनना बेहद […]
पांव में पाउडर लगाकर सॉक्स पहनने से क्या पैरों को मिलता है आराम?

You May Like