आज का पंचांग, 25 जनवरी 2023

News Hindi Samachar

धर्म: राष्ट्रीय मिति माघ 5, शक संवत 1944, माघ, शुक्ल, चतुर्थी, बुधवार, विक्रम संवत 2079। सौर माघ प्रविष्टे 12, रज्जब-02, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 जनवरी सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 35 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 8 बजकर 5 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।

परिधि योग सायं 06 बजकर 15 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। विष्टि करण मध्याह्न 12 बजकर 35 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा अपराह्न 2 बजकर 29 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का समय 25 जनवरी 2023 : सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 25 जनवरी 2023 : शाम 5 बजकर 54 मिनट पर। आज का शुभ मुहूर्त 25 जनवरी 2023 : ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 1 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 52 मिनट से 6 बजकर 18 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 12 बजकर 43 मिनट से 2 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।

रवि योग सुबह 7 बजकर 13 मिनट से शाम 8 बजकर 5 मिनट तक। राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। भद्राकाल सुबह 7 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा। आज का उपाय : भगवान विष्णु की पूजा करें और केले का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अफगानिस्तान में कड़ाके की ठंड से 124 की मौत

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार ने पुष्टि की है कि ठंड के मौसम के कारण देश भर में कम से कम 124 लोग मारे गए हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि […]
अफगानिस्तान में कड़ाके की ठंड से 124 की मौत

You May Like