ऋषिकेश में मूसलाधार बारिश, ढालवाला जलमग्न

News Hindi Samachar

देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी

ऋषिकेश। उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ढालवाला इलाके में पानी भरने से सड़कों पर नदी जैसी स्थिति बन गई। कई वाहन पानी में डूब गए और कुछ जगहों पर घंटों तक यातायात प्रभावित रहा।

येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग का अनुमान है कि 18 सितंबर तक प्रदेशभर में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Next Post

एशिया कप 2025- भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज

भारत का पलड़ा भारी, लेकिन पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर से मिलेगी कड़ी चुनौती नई दिल्ली। एशिया कप 2025 का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला आज यानी 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी दोनों टीमों के बीच […]
एशिया कप 2025- भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज

You May Like