दुलकर सलमान की ‘लकी भास्कर’ का ट्रेलर आउट, कॉमन बैंकर से करोड़पति बनने की मिस्ट्री में फंसे दिखे एक्टर

News Hindi Samachar

दुलकर सलमान स्टारर अपकमिंग ड्रामा थ्रिलर लकी भास्कर का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज किया गया। वेंकी एटलुरी द्वारा लिखित और निर्देशित, इस फिल्म को एस नागा वामसी और साई सौजन्या ने सीथारा एंटरटेनमेंट, फॉर्च्यून फोर सिनेमा और श्रीकारा स्टूडियो के बैनर तले बनाया है. फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट इस साल की शुरुआत में फरवरी में किया गया था और मेकर्स ने दर्शकों के लिए मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

ट्रेलर में भास्कर को एक बैंकर के रूप में दिखाया गया है. जो रोजमर्रा की जिंदगी की नीरस दिनचर्या जी रहा है. भास्कर के कैरेक्टर को एक आम आदमी की तरह दिखाया गया है. लेकिन फिर उसकी लाइफ में एक नया मोड़ आता है जब उसे एकदम से बहुत सारा पैसा मिलता है. एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी भास्कर की लवर का रोल प्ले करती है। कहानी में कई अलग और रहस्यमयी मोड़ आते हैं जिससे पता चलता है कि ये एक सिंपल स्टोरी से कहीं ज्यादा होने का वादा करती है।

यह फिल्म 31 अक्टूबर को तेलुगु, मलयालम, तमिल और हिंदी सहित कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लकी भास्कर के अलावा, दुलकर सलमान की पाइपलाइन में कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें सुधा कोंगरा द्वारा निर्देशित एक फिल्म है जिनमें दुलकर, सूर्या, विजय वर्मा और नाजरिया नाजिम फहाद जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर हुई पटाखा व्यापारियों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से संचालित पटाखे का गोदाम हुआ सीज

डीएम बोले त्यौहारी सीजन पर नहीं की जाएगी किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त जनमानस की सुरक्षा है पहली प्राथमिकता, अधिकारी/टीम नियमित गस्त पर रहेंगे: डीएम देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल को शहर के कुछ स्थानों पर अवैध रूप से पटाखे का स्टोरेज एवं विक्रय करने की शिकायत प्राप्त होने पर, […]
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर हुई पटाखा व्यापारियों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से संचालित पटाखे का गोदाम हुआ सीज

You May Like