देहरादून। डीआईजी/एसएसपी ने दस दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर उनको तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार सम्भालने के आदेश दिये।
गुरूवार को यहां एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार डीआईजी/एसएसपी जन्मेजय खंडूडी ने दस दरोगाओं का तबादला करते हुए जयवीर सिंह को चौकी प्रभारी डाकपत्थर से चौकी प्रभारी सभावाला के पद पर भेजा। इसके साथ ही अर्जुन गुसांई को चौकी प्रभारी मयूर विहार से चौकी प्रभारी डाकपत्थर, परवेश रावत को चौकी प्रभारी सभावाला से चौकी प्रभारी नालापानी, कमलेश कुमार गौड को चौकी प्रभारी नालापानी से चौकी प्रभारी बालावाला, विकेन्द्र कुमार को चौकी प्रभारी धर्मावाला से चौकी प्रभारी लालतप्पड, कविन्द्र को चौकी प्रभारी लालतप्पड से कोतवाली पटेलनगर, रजनीश सैनी को चौकी प्रभारी कुल्हाल से चौकी प्रभारी धर्मावाला, अमित को चौकी प्रभारी जोगीवाला से चौकी प्रभारी मयूर विहार व दीपक द्विवेदी को कोतवाली विकासनगर से चौकी प्रभारी जोगीवाला बनाया गया। सभी को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार सम्भालने के आदेश दिये।
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
Thu May 26 , 2022
देहरादून। शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार चकराता रोड निवासी युवती ने कैण्ट कोतवाली में मुकदमा दर्ज करात हुए बताया कि उसकी मुलाकात 4 महीने अंकुल तोमर निवासी देहरादून से हुई […]

You May Like
-
चंपावत: अपने चंपावत भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मॉर्निंग वॉक पर निकले और इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर न केवल विकास कार्यों को लेकर फीडबैक लिया बल्कि आमजन की समस्याओं को भी जाना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जिला भ्रमण के दौरान प्रातः कालीन सैर पर अवश्य जाते हैं। रुद्रप्रयाग, पौड़ी, देहरादून आदि जगहों पर वे अक्सर ऐसा करते देखे गए हैं। ऐसा करने के पीछे उनका मकसद यही है कि वे बगैर किसी ताम झाम के बीच आमजन की वास्तविक समस्याओं को जानें और विकास कार्यों पर भी फीडबैक लें। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चंपावत भ्रमण के दौरान प्रातः सैर पर निकले। श्री धामी सर्किट हाउस से निकलते हुए ब्लॉक रोड स्थित नित्यानंद जोशी की चाय की दुकान पर पहुंचे और सबसे पहले सूर्य नमस्कार किया। फिर चाय की चुस्की के साथ नित्यानंद जोशी और अन्य लोगों से बात करते हुए उनका हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास कार्यों पर चर्चा की। इसी दौरान वहां मौजूद मासूम रियांश से भी उन्होंने बातें की और अपना आशीर्वाद दिया। इसके बाद वे नागनाथ वार्ड होते हुए निकले जहां उन्होंने पानी भर रही महिला से बातें की और पेयजल की स्थिति के बारे में जाना, जिस पर महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि पानी नियमित आ रहा है। उसके बाद मुख्यमंत्री मुख्य बाजार होते हुए गोरलचोड़ मैदान पहुंचे। मुख्य बाजार में उन्होंने दुकान स्वामियों से भी बात कर उनके हाल चाल जाने।गौरलचैड़ मैदान पंहुचकर मुख्यमंत्री ने वहॉ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की प्रेक्टिस कर रहे युवाओं से बातें की और उनका उनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
News Hindi Samachar February 24, 2023

