दुर्लभ प्रजाति के 45 कछुओं सहित दो गिरफ्तार

News Hindi Samachar
रूद्रपुर: दुर्लभ प्रजाति के कुछओं की तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को 45 कछुओं व तस्करी में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार  थाना पुलभट्टा पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ वन्य जीव तस्कर वन्य जीवों की तस्करी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चौंिकंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को पुलभटृा बहेडी बार्डर पर स्थित वन विभाग चौकी/बैरियर पर बाइक सवार दो संदिग्ध आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने जब उन्हे रोक कर तलाशी ली तो उनके पास मौजूद एक थैले से दुर्लभ प्रजाति के 45 कछुए बरामद हुई पूछताछ में उन्होने अपना नाम मंतोष विश्वास पुत्र मनोरंजन विश्वास व ज्योतिष गाइन पुत्र जगदीश गाइन निवासी बंगाली कालोनी थाना किच्छा बताया। बताया कि वह बरामद कछुओं को चोरी से बरेली रामगंगा नदी से काँटों में फंसाकर पकड़ कर लाये है जिसे किच्छा बाजार में ग्राहको को ऊंचे दामों में बेचने लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दोनेत्स्क में गोलीबारी, पांच की मौत, 20 घायल

कीव: यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के बीच रूसी समर्थित दोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के दोनेत्स्क शहर में शनिवार को हुई गोलीबारी से पांच लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी में 20 अन्य लोगों घायल होने की भी सूचना है। डोनबास में युद्धविराम व्यवस्था नियंत्रण और समन्वय के संयुक्त […]
दोनेत्स्क में गोलीबारी, पांच की मौत, 20 घायल

You May Like