अलसुबह सड़क हादसे में बच्चे समेत दो की मौत

रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के हरिद्वार हाईवे पर रजवाड़ा फार्म हाउस के पास ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे समेत दो की मौत हो गई। जबकि कार सवार दंपती समेत आठ लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार सुबह करीब 4 बजे के आसपास हुआ। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरी ख्वाजीपुर निवासी रतिराम, सावन कृष्णपाल, पीरू, प्रिंस, अमर सिंह, अर्पित, राजेंद्र, भूपेंद्र गांव से ट्रैक्टर ट्राली में सब्जियां लेकर रामपुर चुंगी स्थित मंडी में जा रहे थे। जैसे ही वह हरिद्वार रोड पर रजवाड़ा फार्म हाउस के पास पहुंचे तो एक स्विफ्ट कार ने ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में ट्रैक्टर सवार सावन (12) व कार में सवार दक्ष (8) माह की मौत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के आठ लोग भी घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घायलों को सिविल अस्पताल में भिजवाया गया। जहां कार सवार दंपत्ति की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोमवती अमावस्याः श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के पावन मौके पर हजारों श्रद्धालु तीर्थनगरी हरिद्वार पहुंचे और आस्‍था की डुबकी लगाई। रविवार भोर से ही श्रद्धालु हरकी पैड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाते रहे। शहर भर में जाम की स्थिति रही। वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। लोग घंटों जाम में […]
सोमवती अमावस्याः श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

You May Like