फायरिंग मामले में दो और गिरफ्तार

News Hindi Samachar

हरिद्वार:  खन्ना नगर फायरिंग मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर सीआईयू और ज्वालापुर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मामले में वांछित दो आरोपितों श्रेय शास्त्री व प्रशांत को भी पुलिस ने नहर पटरी से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पंद्रह नामजदों में से 11 को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। शेष की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

बता दें कि विधायक मदन कौशिक के आवास के समीप भाजयुमो नेताओं के बीच चले आ रहे आपसी विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया था। इसके चलते विष्णु अरोड़ा पर फायरिंग करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपितों के ऊपर दस हजार का इनाम भी घोषित किया था। इसमें से बीते रोज तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया था। आज पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों को चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से 4 की मौत, 13 लापता

देहरादून: उत्तराखंड में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रदेश के तीन जिलों में बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। इनमें अब तक 4 लोगों की मौत और 13 लोगों के लापता होने की खबर है। भारी बारिश […]
उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से 4 की मौत, 13 लापता

You May Like