यूकेएसएसएससी पेपर लीक : शशिकांत हाल गिरफ्तार

News Hindi Samachar
देहरादून: स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में उत्तर प्रदेश के चंदौली निवासी शशिकांत हाल को पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया है। अब तक इस प्रकरण में कुल 27 अभियुक्तों की गिरफ्तार की गई है। उत्तराखंड एसटीएफ की ओर से परीक्षा लीक मामले में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नकल माफिया के एक और गठजोड़ का पर्दाफाश किया गया है। वीपीडीओ परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में उत्तर प्रदेश के चंदौली निवासी शशिकांत हाल निवासी हल्द्वानी को गहन पूछताछ और पुख्ता साक्ष्यों के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ टीम नैनीताल के डिंगता रिजॉर्ट धनाचूली बैंड में नकल कराए गए 35 छात्रों को चिन्हित किया है। अभियुक्त के अपने खुद के 04 ऑनलाइन परीक्षा केंद्र ,हल्द्वान, अल्मोड़ा, चम्पावत,पिथौरागढ़ में खोले हुए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में अब तक जानकारी के अनुसार 40 से अधिक परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की गई हैं। उत्तरप्रदेश के नकल माफिया शशिकांत पर उत्तराखंड में वर्ष 2013 में सीटीईटी परीक्षा में नकल कराने पर हल्द्वानी में भी है मुकदमा दर्ज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री की 'मन की बात' को सुना ,राज्य के बेडू का जिक्र करने पर जताया आभार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ को सुना। मुख्यमंत्री ने पहाड़ी अंजीर कहे जाने वाले बेडू का जिक्र करने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहाड़ी अंजीर कहे […]
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ को सुना ,राज्य के बेडू का जिक्र करने पर जताया आभार

You May Like