आज मसूरी दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा एजेंसियां रहेंगी तैनात

News Hindi Samachar

साढ़े बारह बजे पहुंचेंगे बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा 

मसूरी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। गृहमंत्री के मसूरी दौरे को लेकर बुधवार को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने फ्लीट रिहर्सल भी किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हेलीपैड से लेकर एलबीएस अकादमी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात रहेंगी।

पूरे रूट पर जितने भी घर और होटल हैं सभी की छतों पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। अस्पताल में भी इमरजेंसी व्यवस्था की गई है। गृहमंत्री साढ़े बारह बजे अकादमी पहुंचेंगे और तीन बजकर 55 मिनट पर वापस जाने का कार्यक्रम है। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ ही बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसपीजी सहित अन्य एजेंसियां तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सर्दियों में अपने गले को साफ रखने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, नहीं होगी खराश

इन दिनों सर्दी बढ़ रही है और हवाएं अधिक ठंडी होती जा रही हैं। इस मौसम के दौरान ही सबसे अधिक लोग बुखार और जुखाम की चपेट में आते हैं।इसके अलावा सर्दियों में ज्यादातर लोगों का गला सूख जाता है, उसमें बलगम जम जाता है और खराश होने लगती है। […]
सर्दियों में अपने गले को साफ रखने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, नहीं होगी खराश

You May Like