उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन

News Hindi Samachar

उत्तराखंड के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 91 वर्षीय सावित्री देवी ने पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से शोक की लहर है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने शोक संदेश में दिवंगत सावित्री देवी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

सीएम धामी ने कहा कि मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होते हैं। मां का इस दुनिया से चले जाना परिवार के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।

उन्होंने बाबा केदार से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने का धैर्य और संबल प्रदान करें।

Next Post

बिना अनुमति अवकाश पर मिले होम्योपैथिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी, वेतन रोकने के दिए निर्देश

अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी सख्त, होम्योपैथिक तथा एलोपैथिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण जिलाधिकारी की पहल पर स्वास्थ्य केंद्रों में सुचारू हुई पेयजल आपूर्ति, चिकित्साधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने जताया आभार पौड़ी- सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाओं […]
बिना अनुमति अवकाश पर मिले होम्योपैथिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी, वेतन रोकने के दिए निर्देश

You May Like