उत्तराखंड सरकार अग्निपथ और अग्निवीर युवाओं के लिए लाएगी नियमावलीर: मुख्यमंत्री धामी

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कहा कि अग्निपथ और अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को उत्तराखंड सरकार विभिन्न सेवाओं में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही सरकार जल्द ही ऐसे युवाओं के लिए सेवा नियमावली तैयार की जाएगी।

गुरुवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पत्रकारों से बातचीत में युवाओं से अग्निवीर बनकर करें राज्य और देश का नाम रोशन की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस निर्णय से स्वयं को गौरवान्वित महसूस करने कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। अग्निपथ और अग्निवीर योजना युवाओं को बेहतर भविष्य तैयार करेगा। केंद्र की ओर से 18 माह में 10 लाख नौकरियां देने के निर्णय को आज देश भर में युवा सकारात्मक नजर से इसे देख रहे हैं। अग्निवीरों की सेना में भर्ती होने से युवाओं को व्यापक स्तर पर रोजगार मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना से उत्तराखंड का जुड़ाव सर्वविदित है, हमारे यहां के वीर सैनिकों की शौर्य गाथाओं से भारतीय सेना का इतिहास भरा पड़ा है। यहां के हर घर से कोई न कोई वीर सैनिक अवश्य ही भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहा होता है। हमने यह तय किया है कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत मां भारती की सेवा के उपरांत अग्निवीरों को राज्य सरकार उत्तराखंड पुलिस आपदा प्रबन्धन, चार धाम यात्रा प्रबन्धन सहित अनेक सेवाओं में प्राथमिकता प्रदान करेगी।

उत्तराखंड को वीर भूमि व सैन्य भूमि के नाम से पूरे देश में जाना जाता है। भारतीय सेना का शौर्य इतिहास पूर्व में भी था वर्तमान में भी है। सरकार देहरादून में भी सैन्य धाम बना रही है। सरकार ने बजट में भी सैन्य धाम के लिए बजट की व्यवस्था की है।

सेना से रिटायर होने के बाद उन युवाओं को राज्य के विभिन्न सेवाओं में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। सरकार की ओर से जल्द ही ऐसे युवाओं के लिए सेवा नियमावली तैयार होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना से युवा अनुशासित और राष्ट्रभक्ति से प्रेरित होने के साथ युवाओं में देशभक्ति का जज्बा जागृत होगा, नवभारत का निर्माण होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना में भर्ती होने का सपना रखने वाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए तो ये योजना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होने वाली है। इस योजना के ऐलान के बाद मुझे प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से युवाओं के संदेश मिल रहे हैं जिनमें उन्होंने राष्ट्र सेवा की दिशा में किए गए इस अनुपम प्रयास के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है। इस योजना को लेकर देश का युवा अत्यंत उत्साहित है।एक अग्निवीर ने तो मुझे दो लाइनें भी लिख कर भेजी हैं।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी, डीजीपी अशोक कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस ने राजभवन का किया मार्च, सौंपा ज्ञापन

देहरादून: कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ गुरुवार राजभवन का घेराव की कोशिश की गई। इस दौरान राज्यपाल के माध्यम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेसजन प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में एकत्र हुए। यहां से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा […]

You May Like