प्रियंका गांधी की रैलियों के बाद उत्तराखंड होगा कांग्रेसमय – राजीव महर्षि

News Hindi Samachar

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने कहा कि कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की शनिवार को होने वाली रैलियों के बाद कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान चरम पर पहुंच जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अभी तक कांग्रेस के पक्ष में चल रहा अंडर करंट कल से सतह पर आ जाएगा। महर्षि ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता बदलाव का मन बना चुकी है और जनता 19 अप्रैल को अपना फैसला ईवीएम में चुपचाप बंद करने जा रही है और चार जून को जब ईवीएम खुलेगी तो चार सौ पार का नारा जपने वालों का बुखार भी अपने आप उतर जायेगा।

महर्षि ने कहा कि लोग आपसी भाईचारा और संबंधों की खातिर खुल कर नहीं बोल रहे हैं लेकिन आपसी बातचीत में अपने हृदय के उदगार व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सफलता की कामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की हत्या, बढ़ती बेरोजगारी से त्रस्त लोग नौकरी बेचने वालों को संरक्षण, हाकम सिंह जैसे तत्वों को पालने वालों को सबक सिखाने का मन बना चुके हैं और कल रामनगर तथा रुड़की में श्रीमती प्रियंका गांधी की रैलियों के बाद इसका भरोसा सत्तारूढ़ दल को भी हो जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के न्याय पत्र पर प्रदेश के आम लोग अपना भरोसा जता रहे हैं और पिछले दस साल में हुई देश की दुर्दशा के कारण बदलाव की इबारत लिखने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में आज मुख्यमंत्री योगी करेंगे जनसभा

पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान भारी वाहनों का रहेगा प्रतिबंधित नैनीताल। लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में आज हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा होगी। इसके लिए पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्जन प्लान जारी […]
भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में आज मुख्यमंत्री योगी करेंगे जनसभा

You May Like