वरुण धवन के फैंस को मिला सरप्राइज, फिल्म ‘बेबी जॉन’ का नया पोस्टर रिलीज

News Hindi Samachar

वरुण धवन इन दिनों अपनी अगली फिल्म बेबी जॉन को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म निर्माताओं ने बेबी जॉन का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में वरुण धवन एकदम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। दर्शकों ने इससे पहले उन्हें इस लुक में नहीं देखा होगा। यही वजह है कि लोग सोशल मीडिया पर इस नए पोस्टर को  लेकर जमकर बातचीत कर रहे हैं।

फरवरी में फिल्म के नाम की घोषणा होने के बाद से ही दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। वरुण के चाहने वालों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। दर्शकों को उम्मीद है कि इस फिल्म में उन्हें शानदार एक्शन देखने को मिलेगा।

फिल्म बेबी जॉन के नए पोस्टर को फिल्म के निर्माता मुराद खेतानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रिलीज किया है। पोस्टर में वरुण धवन शर्टलेस नजर आ रहे हैं। इसमें उनके लंबे बाल और दमदार बॉडी को भी साफ देखा जा सकता है। पोस्टर में वरुण धवन बारिश के बीच किसी आदमी की गर्दन को पकड़े हुए दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर गुस्सा झलक रहा है।

फिल्म का निर्देशन ए. कालीस्वरन ने किया है। मुराद खेतानी के साथ-साथ एटली ने भी इसका निर्माण किया है। फिल्म में वरुण धवन के अलावा कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी अभिनय करती नजर आएंगी। बता दें कि बेबी जॉन से अभिनेत्री कीर्ति सुरेश बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड संस्कृत बोर्ड- 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी

दसवीं में 754 और 12वीं में 722 छात्रों ने दी थी परीक्षा  12वीं में पौड़ी गढ़वाल के आयुष ममगाई ने किया टॉप  10 वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तरकाशी के राहुल व्यास ने मारी बाजी  हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद हरिद्वार की ओर से आज शुक्रवार को 10वीं और 12वीं के […]
उत्तराखंड संस्कृत बोर्ड- 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी

You May Like