उपराष्ट्रपति ने दशहरे की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को दी बधाई

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को दशहरे की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी है। उपराष्ट्रपति ने यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा,संपूर्ण भारत में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने वाले पर्व दशहरे के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक, दशहरा ”धर्म” या धार्मिकता में हमारे विश्वास को मजबूत करता है। यह पर्व भगवान राम के गुणों – सत्य, न्याय, करुणा, कर्तव्य और साहस को संजोने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर है। मेरी कामना है कि यह त्योहार देश में शांति, समृद्धि और सद्भाव लाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रक्षा मंत्री दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे दून, माणा और औली में सैनिकों संग मनाएंगे दशहरा

देहरादून: उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार शाम देहरादून पहुंचे। वे यहां सैनिकों संग दशहरा मनाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदि ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री का देवभूमि पहुंचने पर स्वागत किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वायुसेवा के विशेष विमान से देहरादून […]
रक्षा मंत्री दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे दून, माणा और औली में सैनिकों संग मनाएंगे दशहरा

You May Like