विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और ऐमी विर्क बड़े पर्दे पर मचाएंगे धमाल, फिल्म ‘बैड न्यूज’ की रिलीज तारीख का हुआ ऐलान

News Hindi Samachar

अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी नई फिल्म के बारे में अपडेट देकर फैंस को उत्साहित कर दिया है। विक्की ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी आगामी फिल्म में तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी नजर आने वाले हैं। अभिनेता की इस घोषणा के बाद अब फिल्म निर्माता करण जौहर ने इस फिल्म के नाम का एलान करते हुए इसका आधिकारिक मोशन पोस्टर साझा किया है।

फिल्म का नाम बैड न्यूज रखा गया है, जिसे इस साल सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी चल रही है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का एलान करते हुए करण ने लिखा, सबसे मनोरंजक हंगामा के लिए तैयार हो जाइए। इस पोस्ट में उन्होंने यह भी बताया कि यह कॉमेडी फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है।  फिल्म को 19 जुलाई 2024 बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।

पिछले साल विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं, जिसमें दोनों एक साथ गाने की शूटिंग करते हुए नजर आए थे।  इस फिल्म का निर्देशन बंदिश बैंडिट्स बना चुके निर्देशक आनंद तिवारी ने किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो तृप्ति डिमरी एनिमल की सफलता के बाद मौजूदा समय में कई फिल्मों में काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 3 की शूटिंग शुरू की है।

दूसरी ओर विक्की कौशल जल्द ही छावा नाम की फिल्म में मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें वे रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म संभाजी महाराज की बहादुरी, बलिदान और युद्धकालीन रणनीतियों के बारे में बात करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कड़े कानून लागू करने से लेकर हर वर्ग का कल्याण किया- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने गरुड़ (बागेश्वर) में चुनावी जनसभा में भाजपा को जिताने की अपील की इस वर्ष पहली बार राम नवमी, भगवान राम अपने घर में मनाएंगे- मुख्यमंत्री कांग्रेस फिर से भारत को भ्रष्टाचार के दलदल में डुबाना चाहती है- मुख्यमंत्री वंशवादी के साथ महिला विरोधी है कांग्रेस- मुख्यमंत्री बागेश्वर। मुख्यमंत्री […]
कड़े कानून लागू करने से लेकर हर वर्ग का कल्याण किया- मुख्यमंत्री

You May Like