भारोत्तोलक अचिंता शुली ने भारत को दिलाया तीसरा स्वर्ण

News Hindi Samachar
बर्मिंघम: भारोत्तोलक अचिंता शुली (73 किग्रा) उम्मीदों पर खरे उतरे और उन्होंने यहां राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया। भारत के 20 वर्षीय भारोत्तोलक शुली ने पुरुषों के 73 किग्रा वर्ग में कुल 313 किग्रा के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 143 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 170 किग्रा भार उठाकर मलेशिया के एरी हिदायत मुहम्मद को पीछे छोड़ा। मलेशियाई खिलाड़ी ने कुल 303 किग्रा वजन के साथ रजत पदक जीता, जबकि कनाडा के एस डार्सिग्नी ने कुल 298 किग्रा के साथ कांस्य पदक जीता। शुली का स्वर्ण 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का तीसरा और कुल छठा पदक है, जो सभी भारोत्तोलन में ही आये हैं। शुली से पहले मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिंनुगा ने भारत के लिए स्वर्ण जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश में 20 लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा

देहरादून: उत्तराखंड में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। इस कार्यक्रम को जनभागीदारी बनाया जाएगा। सरकार के अलावा विभिन्न संगठनों की जनभागीदारी की जाएगी। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के […]
प्रदेश में 20 लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा

You May Like