भाजपा कौन होती है देशभक्ति का पैमाना नापने वाली :हरीश रावत

News Hindi Samachar
देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि देश में 42 करोड़ लोग गरीबी की रेखा के नीचे हैं। 50 करोड़ से अधिक ऐसे हैं, जिनके लिए हर दिन की रोटी जुटाने का सवाल है। इस संख्या में 37 करोड़ लोग तो भाजपा के शासनकाल में पिछले साढ़े सात वर्षों में गरीबी की रेखा से नीचे गए हैं। कहा कि इस तरह के लोगों के पास कहां से झंडा और डंडा खरीदने के लिए पैसा आएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के घरों में झंडा फहराने के बयान पर विपक्ष ने उन पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है सवाल करते हुए कहा कि किसी की देश भक्ति का पैमाना नापने वाली भाजपा कौन होती है।पूर्व सीएम ने कहा कि यदि तिरंगा झंडा घर पर फहराना ही राष्ट्रभक्ति कहलाती है तो फिर उनके निकटवर्ती तो कई लोग व संगठन रहे हैं, जिन्होंने तिरंगा वर्षों तक नहीं फहराया। शायद इसके लिए वह आज भी संकोच करते हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि देश में 42 करोड़ लोग गरीबी की रेखा के नीचे हैं। 50 करोड़ से अधिक ऐसे हैं, जिनके लिए हर दिन की रोटी जुटाने का सवाल है। इस संख्या में 37 करोड़ लोग तो भाजपा के शासनकाल में पिछले साढ़े सात वर्षों में गरीबी की रेखा से नीचे गए हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि इस तरह के लोगों के पास कहां से झंडा और डंडा खरीदने के लिए पैसा आएगा। संघ ने अपने कार्यालय में 51 साल तक झंडा नहीं फहराया: माहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्र सेवा में सर्वस्व न्योछावर करना गुरुकुल की शिक्षा का अंग रहा है: प्रो शास्त्री

हरिद्वार; आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री ने दयानंद द्वार पर स्थित टैंक से तिरंगा यात्रा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. […]
राष्ट्र सेवा में सर्वस्व न्योछावर करना गुरुकुल की शिक्षा का अंग रहा है:  प्रो शास्त्री

You May Like