पत्नी ने पति को, बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

News Hindi Samachar
हरिद्वार: थाना बहादराबाद क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पहले पत्नी ने पति की हत्या की, उसके बाद बेटे ने मां का गला दबाकर उसे मौत की नींद सुला दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुटी है। थाना बहादराबाद के मरगूबपुर गांव में पारिवारिक कलह के चलते पति और पत्नी की हत्या होने का मामला आया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते पहले पत्नी ने पति की हत्या कर दी। इसके बाद बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। मृतकों के नाम इनामुल हसन उम्र 52 वर्ष और उनकी पत्नी सितारा उम्र 45 वर्ष बतायी गयी है। बताया जा रहा है कि मृतका सितारा आरोपित बेटे की सौतेली मां थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिवंगत महारानी एलिजाबेथ का ताबूत बाल्मोरल कैसल से होलीरूडहाउस पैलेस पहुंचा

लंदन: ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत रविवार को एबर्डीनशायर के बाल्मोरल कैसल से दिवंगत महारानी के स्कॉटलैंड स्थित आधिकारिक आवास होलीरूडहाउस पैलेस ले जाया गया। इस यात्रा के दौरान हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए रास्ते में इंतजार कर रहे थे। लगभग छह घंटे की […]
दिवंगत महारानी एलिजाबेथ का ताबूत बाल्मोरल कैसल से होलीरूडहाउस पैलेस पहुंचा

You May Like