महिलाओं का अपमान नहीं सहेंगेः हेमा भण्डारी

News Hindi Samachar

हरिद्वार: आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हेमा भण्डारी के नेतृत्व में चमोली जिले के हेलंग की महिलाओं के साथ वन दारोगा की गई बदसूलकी के खिलाफ एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री को दिया।

इस अवसर पर हेमा भण्डारी ने कहा कि हरेला पर्व के दिन जहां मुख्यमंत्री, मंत्री पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण के उपदेश दे रहे थे वहीं वन दारोगा और उनके कर्मचारियों द्वारा घास लाती महिलाओं के साथ बदसूलकी कर उनसे घास छीन ली गयी। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां धामी सरकार जल, जंगल, जमीन व पलायन को रोकने और पशुपालन को बढ़ावा देने की बात करती है वही चंद माफिया के साथ मिलकर पहाड़ की नारी शक्ति का अपमान कर उनकी घास छीन ली गयी।

उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने समय रहते कोई सही कदम नही उठाया तो आम आदमी पार्टी की प्रदेश महिला विंग पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।

ज्ञापन देने वालों में ममता सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा देवी, गीता देवी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चार साल से फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्रांर्तगत चार साल पहले जमानत पर जेल से बाहर आए आरोपित को कनखल पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया है। वर्ष 2018 में कनखल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने कनखल थाने में एक युवक के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस […]
चार साल से फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

You May Like