अवैध स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

News Hindi Samachar

अभियुक्ता के कब्जे से 81.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

देहरादून। दून पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ पूजा पत्नी सुंदर लाल को राजीव नगर चमनपुरी से गिरफ्तार किया।

अभियुक्ता के कब्जे से कुल 81.33 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रू0 है।
महिला अभियुक्ता के विरुद्व थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0: 13/2025 धारा: 08/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता के पति को भी कुछ समय पूर्व पुलिस द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:

01: पूजा पत्नी सुन्दर लाल निवासी राजीव नगर चमनपुरी थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र-35 वर्ष।

बरामदगी:

81.33 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रू0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए 30 हजार 400 स्वयंसेवकों का पंजीकरण, आज अंतिम तारीख

ऐतिहासिक प्रतिक्रिया से इस मुख्य आयोजन के लिए युवाओं का अभूतपूर्व समर्थन देहरादून। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल, 2025 में स्वयंसेवक कार्यक्रम के आधिकारिक पंजीयन प्रक्रिया के अवधि में 30000+ पंजीकरणों के साथ समाप्त होगा। पंजीकरण अवधि 9 नवंबर, 2024 को प्रारम्भ किया गया था जिसे 8 जनवरी, 2025 शाम […]
उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए 30 हजार 400 स्वयंसेवकों का पंजीकरण, आज अंतिम तारीख

You May Like