पिंडर नदी में मिला महिला का शव

News Hindi Samachar
गोपेश्वर: चमोली जिले के नारायणबगड़ विकास खंड के पंती गांव के पास बुधवार को पुलिस को पिण्डर नदी में पत्थरों के बीच एक महिला का शव होने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाला। महिला की अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। थाना थराली के एसएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों से पिंडर नदी में महिला के शव होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला। नदी में मिला शव प्रथम दृष्ट्या किसी नेपाली मूल की महिला का लग रहा है। और शव का पंचनामा भर कर 72 घंटे के लिए शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। जिससे शव की पहचान हो सके। रेस्क्यू टीम में महिला एसआई शिखा एएसआई दौलत सिंह चैहान, सिपाही हरीश कुमार, मनवीर सिंह अशोक मलिक, हरपाल कनेरी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने किया काव्य संग्रह का विमोचन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में डॉ. बी. के.एस संजय के काव्य संग्रह उपहार संदेश का विमोचन किया। इस अवसर पर डॉ. बी.के.एस संजय, डॉ. योगेंद्र नाथ शर्मा, साहित्यकार मुनिराम सकलानी, डॉ.एस फारूक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री धामी ने किया काव्य संग्रह का विमोचन

You May Like